संग्रामपुर: मोदी की दीर्घायु को कालिकन धाम में हवन-पूजन
September 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस 17 सितंबर को अमेठी के भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अगुवाई में संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए विशेष पूजन हवन किया गया । इस अवसर पर भाजपा पार्टी के अमेठी जिले के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु व राष्ट्र की समृद्धि की कामना की गई। हवन पूजन कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण करके किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता काशी तिवारी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला, भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय, आलोक तिवारी, चंद्रकेश यादव, आदि भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंदिर पर विशेष हवन पूजन किया।
