संग्रामपुर: बिजली के करंट से बुजुर्ग की मौत
September 17, 2026
संग्रामपुर /अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे पतऊ मजरे संग्रामपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र कन्धई उम्र 65 वर्ष की बिजली के करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई। सुरेन्द्र अपने धान के खेत की सिंचाई कर रहा था आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेत को चारों तरफ से तार से घेर रखा था।खेत के बगल से 11 हाई वोल्टेज लाइन भी गई है जिसमें बिजली को खम्भे के साथ लगे स्टेरॉयड में अचानक करेंट आया जिससे खेत के लगे तार से बिजली चारों तरफ संचालक हो गई इसी करेंट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।मृतक के एक लड़का जो चंडीगढ़ में पीजीआई चंडीगढ़ में काम करता है। परिजनों के अनुसार बीते कुछ वर्षों से यह घर पर गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में वाह्य रोगी वाहन के चालक थे वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद अब गृहस्थ जीवन गांव में खेती-बाड़ी करके कर रहे थे धान की सिंचाई के लिए आज खेतों में पानी लगाया जहां बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई शव का पंचायतनामा कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक का एक लड़का जो चंडीगढ़ में नौकरी कर रहा है।
