Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण


संग्रामपुर/अमेठी। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर संग्रामपुर के कालिकन धाम में स्थापित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा को याद करते हुए पूजन हवन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मदनलाल विश्वकर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की बात इस वर्ष सुनिश्चित तारीख 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कालिकन धाम में स्थापित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर पर उनकी पूजा अर्चना करके उन्हें श्रद्धा रूप से याद किया गया। दूसरे आयोजन आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान की जयंती को लेकर 18 सितंबर दिन शुक्रवार को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। क्षेत्रीय पुरोहित दुर्गा प्रसाद मिश्र द्वारा भगवान विश्वकर्मा का विध -विधान से पूजा अर्चना कराई गई। इस कार्यक्रम में समस्त विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित होकर भक्ति भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |