शुकुलबाजार: वरिष्ठ भाजपा नेता ने मरीजों को बांटे फल, जलाए दीप
September 17, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शुकुल बाजार में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस दौरान उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।वहीं शाम को प्राचीन हनुमान मंदिर महावीरन धाम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद की कामना को लेकर दीप जलाए और पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक सुधीर वर्मा, आलोक शुक्ला, उदय नारायण मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
