Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती


शुकुलबाजार/अमेठी। पूरे बख्शी चैराहा बूबूपुर, पाली रोड स्थित एसबी ग्लोबल कान्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विद्यालय की सुख-समृद्धि के साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। विद्यार्थियों को मेहनत, लगन, हुनर और तकनीकी ज्ञान के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती श्रम और कौशल का सम्मान करने की प्रेरणा देती है। विद्यालय प्रबंधक मुकेश शुक्ला ने कहा  कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों की जानकारी मिलने के साथ मेहनत और अपने कार्य के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होती है। पूजा-अर्चना के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। जयंती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विद्यालय में अवकाश कर दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को अपने घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

                   

पूजा-अर्चना के बाद विद्यालय में किया गया अवकाश, विद्यार्थियों को बताया भगवान विश्वकर्मा का महत्व

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |