Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विनोद साहनी के घर गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, अधिकारियों से बहस


गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता अब गोंडा जा रहे हैं, इसकी वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रविवार को समर्थकों के साथ गोंडा जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बाराबंकी में रोक लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से सांसद चंद्रशेखर आजाद की बहस भी हुई।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के रामनगर में सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक लिया और लगभग तीन घंटे बाद लखनऊ के लिए वापस भेजा। चंद्रशेखर के समर्थकों का आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि वह गोंडा में गोंडा में विनोद के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |