Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः रफियापुर में गरजी सपा की पीडीए जन पंचायत, जुटे करीब एक हजार ग्रामीण


रामसनेही वर्मा के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में किसानों, युवाओं, मजदूरों और ग्रामीण समस्याओं पर हुआ मंथन



पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रफियापुर महचंदी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार जन पंचायत में करीब एक हजार लोग मौजूद रहे।जन पंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रधान संघ अध्यक्ष एवं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता रामसनेही वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर यादव रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल वर्मा ने की। संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भगवानदास वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामसनेही वर्मा ने कहा कि पीडीए जन पंचायत का उद्देश्य गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनना और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाना है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर लोगों की समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। साथ ही किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने की बात कही।मुख्य अतिथि राम बहादुर यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे छत्रपाल वर्मा ने भी आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ताराचंद मौर्य, केके पाल, डॉ. मनसूबे राजा, ग्राम प्रधान मोहन मुरारी वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, तोलेराम वर्मा, रमेश वर्मा, रमेश मौर्य, मोहन स्वरूप वर्मा, बरखेड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा, ग्राम प्रधान लालता प्रसाद, रामपाल वर्मा, रामप्रसाद श्रीवास्तव, जगलाल मौर्य, राजू मौर्य, गोधनलाल वर्मा, पूर्व प्रधान चेतराम वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन पंचायत में ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याएं रखीं। समापन पर आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |