Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पूजा-अर्चना के बाद तीन दिवसीय मेले और विराट दंगल का किया शुभारंभ! पहलवानों ने दिखाए दांव-पेचः अजीतपुर पटपरा में 300 साल पुरानी परंपरा, शिव मंदिर में गूंजे जयकारे


पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मेले और विराट दंगल का उद्घाटन किया। मंदिर के पुजारी बाबा रामदास ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया।विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि अजीतपुर पटपरा का मेला करीब 300 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। प्राचीन शिव मंदिर और यहां स्थापित शिवलिंग की पौराणिक मान्यता दूर-दूर तक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने मेले में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों और माताओं-बहनों का आभार जताया।मेले के दूसरे दिन आयोजित विराट दंगल में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के मुकाबलों में दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बच्चों की कुश्ती प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।विधायक ने बच्चों की कुश्ती का आनंद लिया और विजेता पहलवानों को फूलमाला पहनाकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी की ओर से भी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मेले में भजन मंडली ने ढोलक और खंजरी की धुन पर धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रात में रासलीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे।

मेला कमेटी के महेंद्र कुमार ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी हैं। दिन में दंगल और रात में रासलीला का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को मेले का समापन होगा।इस अवसर पर अमर सिंह, पूर्व प्रधान लालाराम, ग्राम प्रधान कुंदन लाल, महुआ के ग्राम प्रधान बीरबल, कृपाल सिंह वर्मा, छत्रपाल, राजेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |