Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 24 सितंबर को निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, तैयारियों को लेकर शाही जामा मस्जिद में बैठक डीजे व साउंड सिस्टम वाली ठेलियों पर रहेगी रोक


पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां स्थित शाही जामा मस्जिद में बुधवार को जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई बैठक शाही इमाम मुफ्ती तहसीन रजा कादरी की सरपरस्ती में आयोजित की गई इसमें मस्जिदों के इमाम, उलमा-ए-अहले सुन्नत, शेरपुर कलां व टीटीएस के जिम्मेदार और मुतवल्ली शामिल हुए बैठक में बताया गया कि 24 सितंबर को सुबह 7रू30 बजे जुलूस अपने तयशुदा और कदीमी मार्गों से निकाला जाएगा जुलूस के दौरान समय की पाबंदी और निर्धारित मार्ग का पालन करने पर जोर दिया गया लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जुलूस में डीजे या किसी भी प्रकार के साउंड सिस्टम लगी ठेलियां शामिल नहीं की जाएंगी यह व्यवस्था सभी के लिए समान रूप से लागू रहेगी इस मौके पर मौलाना वासिल जफर, हाफिज अनीस, हाफिज आसिफ हुसैन, मौलाना साजिद रजा, हाफिज कारी रिहान रजा, हाफिज अमान, अहमद रजा खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |