Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित परिवारों में बांटा राहत साम्रग्री


गाजीपुर। उपजिलाधिकारी सदर विनोद जोशी ने अवगत कराया है कि तहसील सदर, जनपद गाजीपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के क्रम में आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को दीनापुर बाढ़ शरणालय में राहत सामग्री वितरण कार्यकम किया गया। कार्यक्रम में ग्राम महबलपुर व मकसूदनपाह के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 356 बाढ़ राहत किट वितरित की गई। राहत किट का वितरण ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, गाजीपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनोद जोशी, उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर तथा राजीव यादव, तहसीलदार सदर, गाजीपुर मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति एवं राहत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार राहत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |