Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: करंट लगने से युवक की हुई,मौत बचाने आया दूसरा युवक भी झुलसा


बीसलपुर । कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम सिमरा में घर की खराब हुई लाइट  को ठीक कर रहा युवक सड़क पर भरे वर्षा के पानी में विद्युत करंट उतर आने से युवक बुरी तरह से झूलस गया  उसे बचाने आया दूसरा युवक भी विद्युतकरंट की चपेट में आ गया। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। ग्राम सिमरा निवासी शिवकुमार पुत्र रिकू 25 वर्ष   शाम लगभग 6रू30 बजे घर की लाइट खराब हो जाने पर केविल को ठीक कररहे थे। बिजली के पोल के पास सड़क पर वर्षा का पानी भरा हुआ था। तभी युवक विद्युत किरंट की चपेट में आ गया। मदद के लिए शोर मचाने लगा। इसी दौरान गांव का रूपेश पुत्र डोरी लाल 19 वर्षीय अपने साथी रिंकू को बचाने के लिए दौड़ा वह भी विद्युत करंट की चपेट में आकर वहीं गिर पड़ा। ग्रामीणों ने लाठी से केविल को अलग कर वमुश्किल दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से झुलसे रूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |