सिंहपुर: सर्पदंश से 52 वर्षीय महिला की मौत
September 17, 2026
सिंहपुर/अमेठी। जहरीले सांप के डसने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई महिला खाना खाने के बाद किसी को बुलाने की इरादे से घर के बाहर जा रही थी जहां पर पहले से ही बैठे सांप ने मौका देखकर डस लिया सिंहपुर क्षेत्र के टाड़ गांव ग्राम सभा जय नगरा में महिला धर्मा देवी पत्नी धर्मराज उम्र 52 वर्ष का एक जहरीले सांप जो घर में ही छुपा बैठा था उसके काटने से आनन फानन मौके पर ही हुई महिला की मौत बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के काटने के कई मामले हुए जिसमें कल रात लाइट न होने के कारण महिला घर से दरवाजे के लिए निकली ही थी कि विषैले सांप के डसने के कारण महिला की जीवन लीला समाप्त कर दी खबर को सुनते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया वहीं आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए पारिवारिक जनों ने बताया की महिला को चिकित्सी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जा रहे थे कुछ ही दूरी पर महिला की मृत्यु हो चुकी थी।
