Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाथरूम में रखी बाल्टी पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो इस टिप्स की मदद से करें क्लीन


बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बाल्टी और मग पर खारे पानी के सफेद और पीले जिद्दी दाग लगना एक आम समस्या है। ये समस्या बहुत कॉमन है। हर घर की बाल्टी पर आपको ऐसे दाग देखने को मिल जाएंगे। दरअसल पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स जब प्लास्टिक की सतह पर सूखते हैं, तो पपड़ीदार दाग बना लेते हैं। इसे साफ करने के लिए लोग साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी दाग नहीं जाते। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बाथरूम की बाल्टी से खारे पानी के दाग आसानी से हटा सकते हैं।

1. सिरका और बेकिंग सोडा

सफेद सिरका एक बेहतरीन नेचुरल एसिडिक क्लीनर है, जो खारे पानी के जिद्दी दाग को आसानी से निकाल देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इस पेस्ट को एक स्पंज या पुराने टूथब्रश की मदद से बाल्टी के अंदर और बाहर, जहां भी दाग लगे हों, अच्छी तरह लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि सिरका और बेकिंग सोडा दागों को ढीला कर सके। इसके बाद इसे स्क्रबर या ब्रश से रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें।

2. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड खारे पानी के पपड़ीदार दागों को काटने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और उस पर थोड़ा सा नमक लगाएं। अब इस नींबू को बाल्टी के दाग वाले हिस्सों पर रगड़ें। जहां दाग ज्यादा गहरे हों, वहां नींबू का रस निचोड़कर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद स्क्रबर से रगड़कर गुनगुने पानी से बाल्टी को धो लें।

3. साइट्रिक एसिड पाउडर
अगर बाल्टी पर काफी समय से जमा खारे पानी की मोटी पपड़ी है, तो साइट्रिक एसिड पाउडर सबसे तेज असर दिखाता है। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरें और उसमें 2-3 चम्मच साइट्रिक एसिड पाउडर मिलाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद पानी निकाल दें और स्क्रबर पर थोड़ा बर्तन धोने का लिक्विड डिशवॉश लगाकर रगड़ें। दाग पूरी तरह गायब हो जाएंगे और प्लास्टिक की चमक वापस आ जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |