Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षणय व्यवस्थाओं का लिया जायजा


गाजीपुर। जनपद में न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा जेल के भीतर सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गयान। संबंधित अधिकारियों एवं जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों द्वारा बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा कारागार प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |