बीसलपुर। बीसलपुर क्षेत्र में मुद्रिका फ्यूल सेंटर के सामने खड़ी डीसीएम कैंटर चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनी गांव निवासी कपिल देव पुत्र कीरत देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीसीएम कैंटर संख्या यूपी 26 एटी 1709 उनके नाम पंजीकृत है। उनके मुताबिक 25-26 अगस्त की रात उन्होंने वाहन को मुद्रिका फ्यूल सेंटर के सामने खड़ा किया था और लॉक लगाकर खाना खाने चले गए।
आरोप है कि इसी दौरान वाहन का लॉक तोड़कर डीसीएम चोरी कर ली गई। जानकारी मिलने पर कपिल देव मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर में उन्होंने रामप्रकाश पुत्र लीलाधर निवासी वार्ड नंबर 12, शिवनगर, किच्छा, ऊधमसिंह नगर पर वाहन चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
