सिंहपुर: हजारों बीघे धान जलमग्न, राजस्व विभाग बेखबर
September 01, 2026
सिंहपुर/अमेठी। इस वर्ष हुई अधिक बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बाधा बनकर सामने खड़ी है बाढ़ की स्थिति जैसे हालात में राजस्व विभाग और बड़े आला अधिकारी जल भराव की स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचे इस वर्ष जहां भारी बारिश के चलते हजारों बीघे जमीन जलमग्न हो गई और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा किसान के ऐसे हालात पर प्रशासनिक अधिकारियों को कहीं भी नम्रता की छाप नहीं छोड़ी शासन प्रशासन सिर्फ अमली जामा ही दिखा चुनावी वर्ष में जहां किसान संकट की घड़ी में हाथ खड़े करे हुए दिखाई दे रहा वहीं शासन की ओर से किसानों को फसल मुआवजा ना ही किसी प्रकार की सहायता राशि राजस्व विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई ऐसे में किसान अपनी लहलहाती फसल को अपनी फूटी किस्मत समझ कर टूटता नजर आ रहा है क्षेत्र में हजारों बीघे जलमग्न धान की फसल डूब चुकी है ऐसे में सवाल किसान के कर्ज से मुक्ति या फसली बीमा पर संकट मंडराता देख जा सकता है ऐसी संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार की तरफ से भी किसानों के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई ऐसे में किसानों की कोई आला अधिकारी दुख दर्द सुनाने वाला नहीं दिखाई पड़ रहा है प्रशासन के लोग कब पहुंचेंगे इस जल भराव की स्थिति में मरहम लगाने।
