Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: सपा की सरकार बनानी है तो गांव-गांव पहुंचाएं पीडीए का संदेश रू जितेंद्र वर्मा बाजीगर


सुलतानपुर। जिले के चांदा क्षेत्र के सजनपुर-राजपुर गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीएजनचैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं पर चर्चा करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय रहे।जनचैपाल को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता जितेंद्र वर्मा बाजीगर ने कहा कि सपा की सरकार बनाने और आरक्षण बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को च्क्। की विचारधारा से जोड़ने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जनचैपाल में स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर चर्चा हुई।इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भजन प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, जितेंद्र मिश्रा, महेंद्र, अखिलेश, शाहिद, दुर्गावती कन्नौजिया और शर्मिला यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |