Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः महंगाई ने किसान और आम जनता की तोड़ी कमर, भाजपा सरकार पर बरसे रत्नेश गंगवार! इमलिया गंगी में सपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद, बंद प्राथमिक विद्यालयों को फिर शुरू कराने का किया दावा


बीसलपुर। दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव इमलिया गंगी में समाजवादी पार्टी के 130 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से संवाद किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की। डॉ. रत्नेश गंगवार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर बच्चों को दूर-दराज के विद्यालयों से जोड़ दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सपा नेता ने महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता से लेकर फसल के उचित मूल्य और गन्ना भुगतान तक किसान परेशान है। उनका आरोप था कि महंगे खाद-बीज और बढ़ती महंगाई ने खेती की लागत बढ़ा दी है, जबकि किसानों को उनकी उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चीनी मिलों पर भुगतान लंबित रहने से किसान आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान डॉ. दुष्यंत गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप गंगवार, शैलेश शर्मा, मीनाक्षी गंगवार, लाजपत राय उर्फ लालू, विवेक गंगवार सहित पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |