बलिया। चांददीयर पंचायत का टोला फतेह राय सरयू की बाढ़ से जलमग्न हो गया है। घरों में पानी भरने के बाद तेतरी देवी, पान कुमारी देवी, सुनैना देवी और चांदमुन्नी देवी समेत कई ग्रामीण परिवार पुरानी रेलवे लाइन पर शरण लेने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान उन्हें घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी राहत और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधा और मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था कराने की मांग की हैं।
