संग्रामपुर: झाड़ियों के पास मिली अपहृता, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
September 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के थाना संग्रामपुर पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी को पहले पुसला कर ले जाने की आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पहचान विपिन कुमार पुत्र मेवालाल निवासी करौंदी थाना संग्रामपुर उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। वह कालिकन-चद्रिकन मार्ग के झाड़ियां के पास अपह्ता के साथ गिरफ्तार किया गया लड़की को सकुशल पाया गया। अभियुक्त को संबंधित धाराओं में संग्रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़ा गया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृता को भी बरामद कर लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 134/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अपहृता चंद्रिकन रोड पर झाड़ियों के पास मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपहृता मुस्कान पुत्री सुनील कुमार निवासी करौंदी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी विपिन कुमार पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम करौंदी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला तथा महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।
