Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, सेवा दिवस का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अमेठी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह  रक्तदाता से मिलकर उनके कुशल से क्षेम पूछ कर किया। इस कार्यक्रम को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी  सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों को ब्लड उपलब्ध कराती है। और मलिन बस्तियों और गांव में बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करती है इतना ही नहीं गांव जा जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगती है इसमें दो हफ्ते से खांसी नियमित शाम को बुखार वजन कम होने भूख ना लगे आदि जैसे लोगों का जांच भी करती है उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रेड क्रॉस सोसाइटी अमेठी सेवा दिवस के रूप में मना रही है जिसमें रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। कार्यक्रम में जिले के उच्च अधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पटेल अनुराग सिंह सदस्य सलमान रवि गुप्ता अनिल कुमार आदि लोग कार्यक्रम में रक्तदाता हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |