गाजीपुर । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल गोराबाजार में देश के क्रांतिकारी सिपाही शहीद ए आजम भगत सिंह के जयंती पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया । इस दौरान आप जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे लोगों को जीवन दान मिलता है। रक्तदान करते रहने से हृदय रोग में 5 प्रतिशत की कमी आ जाती है और संक्रमित रक्त द्वारा होने वाली बीमारियों की स्वतः जांच हो जाती है। किसान प्रकोष्ठ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव व जिला मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा ने कहा कि शहीद ए आजम भगत ने देश के खातिर अपनी जान न्योछावर किया था गरीब और जरूरतमंद को समय से रक्त नहीं मिल पाने के कारण जान चली जाती है रक्त दान पुण्य का काम है सबको करना चाहिए।
इस रक्तदान में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष श्री विवेक कुमार राय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा, सलमान सईद, भोले नाथ गौड़, अमित सिंह, सादिक सईद रब्बानी आदि मौके पर मौजूद रहे।।
