Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कम बजट, बंपर कमाई! 'हनुमान अंश' से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका


नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में दर्शकों के शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने अब तक 200 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर हर किसी को चौंका दिया.

'द कश्मीर फाइल्स'
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी कमाई को लगातार बढ़ाया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 341 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और प्रकाश बेलावाडी जैसे सितारों से सजी है.

'स्त्री'
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' ने हॉरर और कॉमेडी के जबरदस्त तड़के से दर्शकों का दिल जीत लिया. सिर्फ 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और इसकी सफलता के बाद मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नींव पड़ी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'स्त्री' ने दुनिया भर में 182 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे स्टार्स भी नजर आए थे.

'कहानी'
विद्या बालन की 'कहानी' एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी, जिसने अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, महज 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 79.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अपनी लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाया. फिल्म में परमब्रता चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंद्रनील सेनगुप्ता और सस्वता चटर्जी जैसे एक्टर्स भी नजर आए.

'विक्की डोनर'
आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, महज 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग करीब 54.66 करोड़ रुपये की कमाई कर साबित कर दिया कि दमदार कहानी के आगे बड़ा बजट मायने नहीं रखता. इसमें आयुष्मान खुराना के अलावा यामी गौतम, अन्नू कपूर और डॉली अहलूवालिया जैसे एक्टर्स भी नजर आए.

'द केरल स्टोरी'
अदा शर्मा, सिद्धि इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट केवल 15 करोड़ रुपये. वहीं, इसने दुनिया भर में 302 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की कहानी और सभी एक्टर्स की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |