'हैवान' से 'गोलमाल 5' तक, इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे अक्षय कुमार
September 09, 2026
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बार फिर अक्षय अपनी आने वाली फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. आने वाले समय में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें हैं. आइए, उनकी अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं 'हैवान' की, जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, बोमन ईरानी, श्रेया पिलगांवकर और सैयामी खेर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. 'हैवान' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
अक्षय कुमार के पास अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म भी है, जिसमें वह विद्या बालन के साथ नजर आएंगे. फिल्म में राशि खन्ना, विजय राज और सुदेश लहरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इससे पहले अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी 'वेलकम' (2007) और 'सिंह इज़ किंग' (2008) जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. अब करीब 18 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है.
अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' भी उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रवीण तारडे, विशाल निकम, जय दुधाने, उत्कर्षा शिंदे, हार्दिक जोशी और सत्या मांजरेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के सात वीर मावलों की कहानी पर आधारित है. हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' ने हर बार दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. इसके अब तक चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं और मेकर्स इन दिनों इसके पांचवें पार्ट पर काम कर रहे हैं. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे. वहीं, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम जारी है.
