Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत और चार घायल


दिल्ली के ओखला इलाके से बुधवार को सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। ओखला फेज-1 के एक कम्युनिटी हॉल के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सीएटीएस (CATS) एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

दिल्ली के ओखला-1 इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, बुधवार को करीब 11 बजकर 55 मिनट पर कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को CATS एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव टीमों को भेजा गया। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान चलाया गया। हादसे से जुड़ी स्थिति पर संबंधित टीमें नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल घटना को लेकर अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक अलग घटना में छोटे LPG सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद दो लोग झुलस गए थे। यह घटना CBD शाहदरा के अधिकार क्षेत्र में विवेक विहार थाने के पीछे स्थित झुग्गी नंबर 11 में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, दोनों घायलों को PCR की मदद से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया था।

घायलों की पहचान हरि नारायण के बेटे अनिल दास (उम्र 35 साल) और उनकी पत्नी खुशबू (उम्र 30 साल) के रूप में हुई थी। दोनों को करीब 60 प्रतिशत तक झुलसने की चोटें आई थीं। घटना के बाद मौके पर दो वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर भेजे गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |