गौरीगंज: ससपा का संगठन विस्तार, राकेश तिवारी यूपी प्रभारी
September 11, 2026
गौरीगंज/अमेठी। सर्वजन सनातन पार्टी (ससपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 36 प्रदेशों के प्रांतीय संगठन प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा नियमावली के अनुच्छेद-9 के तहत प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के लिए यह सूची जारी की गई। घोषणा भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी, संवत् 2083, दिनांक 4 सितंबर 2026 को ग्राम सलधा, सपाद लक्षेश्वर धाम, शिवगंगा नदी के किनारे, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में की गई थी। जारी सूची में क्रमांक छह पर गौरीगंज, अमेठी निवासी राकेश तिवारी को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर राकेश तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “देवताओं को मान, स्त्रियों को सम्मान” के सिद्धांत पर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी का ध्येय वाक्य है कि “सबल, सम्पन्न, सचेत भारतकृअखिल, अखण्ड, अजेय भारत।” पार्टी पदाधिकारियों ने राकेश तिवारी की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।
