Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सरसों के मसाले में बनाएं बिहारी स्टाइल फिश करी


बारिश के मौसम में बिहारी स्टाइल सरसों वाली मछली मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाए। लेकिन कई लोगों बिहारी स्टाइल सरसों वाली मछली बनाने नहीं आती है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे सरसों वाली मछली बना सकते हैं। बिहारी स्टाइल सरसों वाली फिश करी अपनी खास तीखी और चटपटी ग्रेवी के लिए जानी जाती है। पीली सरसों और लहसुन का पेस्ट इस डिश की जान है। चावल के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है। यहां से नोट करें रेसिपी।

सामग्री
मछली के लिए: 500 ग्राम रोहू या कतला मछली, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए सरसों का तेल।
मसाले के पेस्ट के लिए: 2 चम्मच पीली सरसों, 1 चम्मच काली सरसों, 10-12 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच काली मिर्च के दाने, 2 हरी मिर्च।
ग्रेवी के लिए: 2 मध्यम टमाटर, 1/2 चम्मच मेथी दाना (छौंक के लिए), 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हरा धनिया।

बनाने का तरीका

मछली को मैरीनेट करें और तलें

मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए रख दें। कड़ाही में सरसों का तेल धुएं उठने तक गरम करें। मैरीनेट की हुई मछली को मध्यम-तेज आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलकर निकाल लें।

सरसों-लहसुन का पेस्ट तैयार करें
मिक्सी के जार में पीली और काली सरसों, लहसुन, जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च डालें। थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका बिल्कुल बारीक पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि सरसों का पेस्ट जितना महीन पिसेगा, ग्रेवी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।

मसाला भूनें
बचे हुए तेल में मेथी दाना डालें। जब मेथी चटकने लगे, तब तैयार किया हुआ सरसों-लहसुन का पेस्ट डालें। इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। अब हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे। सरसों के मसाले को धीमी आंच पर अच्छे से भूनना जरूरी है ताकि उसका कड़वापन दूर हो जाए।

टमाटर और ग्रेवी पकाएं
मसाला भून जाने पर कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें। कड़ाही को ढककर तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें अपनी पसंद के हिसाब से 2 कप गरम पानी मिलाएं। ग्रेवी में उबाल आने दें।

मछली मिलाएं और सर्व करें
जब ग्रेवी उबलने लगे, तो तली हुई मछली के टुकड़े इसमें डाल दें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें ताकि मसाले का स्वाद मछली के अंदर तक चला जाए। गैस बंद करें और ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया डालें। फिर इसे सर्व करें और आनंद लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |