Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबाद के भिकनपुर अक्का में मकान हुआ धराशायी, उपचार के दौरान महिला की मौत


  • राहत-बचाव कार्य की कमान संभालने मौके पर पहुंचे रवि चौधरी, तीन घंटे तक डटे रहे
  • पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा, रवि चौधरी ने जताया गहरा शोक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर स्थायी समाधान की मांग


मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिकनपुर अक्का में गुरुवार सुबह अचानक एक मकान धराशायी हो जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में मकान के मलबे में गृहस्वामिनी दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा-27 मुरादाबाद देहात के भावी विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए रवि चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों से जानकारी लेते हुए करीब तीन घंटे तक मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी की। काफी प्रयासों के बाद मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

महिला की मृत्यु की सूचना मिलने पर रवि चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने गृहस्वामी कासिम एवं उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन और दुखद समय में वह उनके साथ खड़े हैं तथा परिवार की हरसंभव सहायता के लिए प्रयास किया जाएगा।

रवि चौधरी के साथ पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। गौरव कुमार ने भी घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और हादसे में महिला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

घटनास्थल पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली, जिला प्रवक्ता नाजिम, हकीम हामिद हुसैन, गुलाम नबी, सुमित सागर एवं एहसान प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महिला की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

मौके पर पहुंचकर संवेदनशीलता दिखाने की हुई सराहना

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लंबे समय तक राहत-बचाव कार्य की निगरानी करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देने के लिए रवि चौधरी की क्षेत्र में सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

रवि चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, जर्जर मकानों और मूलभूत सुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केवल तत्काल राहत ही नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से लोगों की जान और संपत्ति को बचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |