Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल काकाश्री ने बढ़ाया जिले का गौरव


प्रतापगढ़। जिले में सृजना कुटीर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल,अम्मा साहेब ट्रस्ट एवं भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिंदी विमर्श कार्यशाला व संगोष्ठी मे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य रत्न और कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री को सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि हिंदी पखवारे में डॉ० दयाराम मौर्य रत्न तमिलनाडु स्थित सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल द्वारा आयोजित सात दिवसीय तिरुक्कुरल अनुवाद कार्यशाला में तमिल महाकाव्य शिलाप्पधिकारम के उत्कृष्ट अवधी अनुवाद एवं अन्य साहित्यिक प्रदेयों के लिए पुरस्कृत हुए। इसी प्रकार साहित्यकार कुंज बिहारी लाल मौर्य काकाश्री राजस्थान की सुप्रसिद्ध संस्था साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथ द्वारा में आयोजित विशाल साहित्यिक सम्मेलन व सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने कहा हिंदी अन्य भाषाओं का सेतु है।यह अत्यन्त सरस व सुबोध है।

अति विशिष्ट अतिथि रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा हिंदी प्रत्येक आमजनमानस की भाषा है।दोनों साहित्यकारों के सम्मान से बेल्हा का गौरव बढ़ा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरुण रत्नाकर,आनंद मोहन ओझा,राजीव आर्य,सुनील सिंह,प्रेम त्रिपाठी,राधेश्याम दीवाना ने एक स्वर मे हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने,इसके अधिकाधिक कार्यालयी व आम बोलचाल मे प्रयोग की पहल पर बल देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |