Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज, 76 कप चाय फ्री पिलाकर की लंबी उम्र की कामना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर में अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया जा रहा है। कटिहार में उनके एक फैन ने भी कुछ ऐसा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मेडिकल कॉलेज मोड़ पर चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 कप चाय मुफ्त पिलाई। चाय पिलाने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

जवाहर भगत खुद चाय बेचते हैं और नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि मोदी जी भी कभी चाय बेचते थे और आज देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री का यह सफर चाय बेचने वालों के लिए भी प्रेरणा है। इसी जुड़ाव की वजह से उन्होंने जन्मदिन पर अपनी दुकान में लोगों को मुफ्त चाय पिलाने का फैसला किया। जवाहर कहते हैं कि वह राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते। प्रधानमंत्री को लेकर कौन क्या कहता है इससे उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनके लिए यह मायने रखता है कि सरकार की योजनाओं से गरीब और आम लोगों को कितना फायदा मिल रहा है। उनका कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ उनके जैसे लोगों को भी मिला है।

जवाहर की एक मांग भी है। वह चाहते हैं कि सरकार देशभर के चाय दुकानदारों के लिए भी कोई खास योजना शुरू करे। हालांकि उनका कहना है कि प्रधानमंत्री चाय दुकानदारों के लिए कुछ करें या न करें उनके प्रति उनका सम्मान और समर्थन बना रहेगा। जन्मदिन पर चाय पीने पहुंचे आनंद सिंह ने कहा कि जवाहर की यह पहल बिल्कुल अलग अंदाज में जन्मदिन मनाने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से यहां चाय पीते आ रहे हैं। आम दिनों में भी जवाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं और उनसे प्रभावित रहते हैं। कुल मिलाकर 76 कप मुफ्त चाय के जरिए कटिहार के इस चाय वाले फैन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपना अलग रंग दिखाया। उनके लिए यह सिर्फ चाय पिलाने का कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने पसंदीदा नेता के प्रति सम्मान और स्नेह जताने का एक खास तरीका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |