Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रात के अंधेरे में युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, पीट पीटकर युवक की हत्या



बिहार के शिवहर जिले के एक गांव में देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के साथ अमानवीय बर्बरता का मामला सामने आया है। अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद कानून को हाथ में लेते हुए भीड़ ने युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आपको बता दे शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के अम्बा उत्तरी वार्ड नंबर-3 में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ललन कुमार, पिता भरत साह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगो के अनुसार बुधावार आधी रात को युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इधर घटना की सूचना पिपराही थाना को भी दिया गया। सूचना पर पहुंची पिपराही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह तथा वारदात में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। साथ ही पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। पिपराही थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या किया गया है। हत्या में कितने लोग शामिल है इसकी जांच किया जा रहा है। घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उसे बक्सा नही जाएगा। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |