Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: 6 पंचायतों में लगी सेवा संकल्प चौपाल


संग्रामपुर/अमेठी। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूजीपुर, सरैया कनू, करौंदी,तारापुर, इंटौरी,व बदलापुर में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई अभियान का तात्पर्य बताते हुए खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर प्रवीण कुमार ने बताया सरकार की योजनाओं का लाभ अंत्योदय तक पहुंचाना प्रशासन का कर्तव्य है। इसलिए सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी को लेकर जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायत की पंचायत भवन पर वह सार्वजनिक स्थानों पर चैपाल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में लाल शशिकांत सिंह, मिथिलेश कुमार यादव अजीत सिंह मिथिलेश द्वितीय आदि  ग्राम सचिव शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |