Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गणेशोत्सव के दौरान 5 सपनों का दिखना शुभ, बप्पा की कृपा का माने जाते हैं प्रतीक


गणेश चतुर्थी साल 2026 में 14 सितंबर को है और इसी दिन से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तिथि तक यानि 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाता है। गणेशोत्सव के दस दिनों में कुछ सपनों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपने बप्पा की कृपा का प्रतीक माने जाते हैं और इन्हें देखने के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आपको देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में जानकारी देंगे।

स्वप्नशास्त्र की मानें तो गणेशोत्सव के दौरान सपने में गणेश जी का प्रसन्न मुद्रा में दिखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का अर्थ यह लगाया जाता है कि आपके जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो सकती हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तिथि के बीच बप्पा का सपने में दिखना इस बात का भी प्रतीक है कि बप्पा आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

चूहा भगवान गणेश जी की सवारी है। ऐसे में अगर आप गणशोत्सव के दौरान मूषक को सपने में देखते हैं तो बेहद शुभ परिणाम आपको जीवन में मिल सकते हैं। यह सपना देखने के बाद आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है और करियर के क्षेत्र में आप तरक्की पा सकते हैं।

अगर आप सपने में खुद को गणेश जी की पूजा करते हुए गणेशोत्सव के दौरान देखते हैं तो समझ जाइए बप्पा आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। ऐसा सपना देखने पर आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो सकते है। इसके साथ ही आर्थिक उन्नति भी आपको प्राप्त हो सकती है।

गणेशोत्सव के दौरान सपने में हाथी का दिखना भी शुभता और बप्पा की कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा सपना देखने को बाद आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह सपना आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियां लाने वाला माना जाता है।

मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग है। अगर आपको गणेश उत्सव के दौरान सपने में लड्डू दिखाई दे या आप गणेश जी को लड्डू खाते हुए देखें तो समझ जाइए बप्पा आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चली आ रही थीं वो भी दूर हो सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |