Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

50 साल के टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा संग की गंदी हरकत! किया गया सस्पेंड


यूपी में बलिया जिले के एक सरकारी कंपोजिट स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा के उत्पीड़न के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी 50 साल का टीचर है और उस पर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अफसर ने इसके बारे में बताया है। ये मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सुखपुरा पुलिस थाना इलाके के बसंतपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के टीचर मनोज राय को बीते बुधवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

मनीष कुमार सिंह ने आगे बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने बीते 1 सितंबर को अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें राय पर 5वीं क्लास की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक और गलत हरकत का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाया गया है।

पीड़ित छात्रा ने अपने स्टेटमेंट में आरोप लगाया कि टीचर मनोज राय ने छात्रा का उत्पीड़न किया। साथ ही, उसके संग आपत्तिजनक हरकत भी की। अन्य स्टूडेंट्स ने भी इस शिकायत को सही बताया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस केस में आरोपी टीचर मनोज राय के खिलाफ डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी शुरू की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए सिकंदरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, यूपी की कुशीनगर में छात्रा ने सबके सामने टीचर को पीटा था। तब भीड़ ने टीचर को थूककर चाटने को मजबूर किया था। छेड़खानी करने पर टीचर को इसकी सजा दी थी। टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

छात्रा ने आरोपी टीचर को चप्पल से पीटा था। इस घटना के वायरल वीडियो में कोचिंग सेंटर के अंदर टीचर संग मारपीट होती नजर आई थी। वीडियो में यह भी क्लेम किया जा रहा है कि पिटाई के वक्त शिक्षक से उसे थूककर चटवाया भी गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |