Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक-वैन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही हो गई मौत


महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। ये घटना आज (शुक्रवार को) सुबह के वक्त हुई, जब ट्रक और पिकअप वैन आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद लोकल लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये दुर्घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुई। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर की इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में 3 लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

भंडारा जिले के एसपी नूरुल हसन ने इस घटना की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। एक्सीडेंट से जुड़ी और डिटेल्स आना अभी बाकी हैं।

इससे पहले, हाल ही में तब नांदेड़ में हाईवे पर खौफनाक मंजर दिखाई दिया था, जब ट्रक और वैन की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षत-विक्षत शव बिखरे दिखाई दिए थे। इस घटना में 8 लोग घायल भी हो गए थे।

जान लें कि ये हादसा बीते गुरुवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के नजदीक हुआ था। टक्कर की वजह से वैन के परखच्चे उड़ गए थे। उसका अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था और ड्राइवर उसके केबिन में ही फंस गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |