Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम जोन 2 ! दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास कूड़े का अंबार, बीमारियों के खतरे से परेशान स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी


लखनऊ। नगर निगम जोन -2 अंतर्गत आने वाले दुर्गापुरी रेलवे स्टेशन के पास गंदगी और कूड़े के ढेर ने स्थानीय निवासियों का जीना दुभर कर दिया है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे उठती तीखी बदबू ने क्षेत्रवासियों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है।

मानसून के इस मौसम में बारिश के पानी के साथ सड़ता कूड़ा पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। नालियों के जाम होने और रास्तों पर जलजमाव के साथ फैले कचरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मासूम बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए यहां से पैदल निकलना भी बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कूड़े के ढेरों पर पनप रहे मच्छर और मक्खियों की वजह से डेंगू, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों से शिकायत की, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इलाके के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाने और नियमित कूड़ा उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |