Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः आजमगढ़ में 21 सितंबर को लगेगी मंडलीय पेंशन अदालत! लंबित मामलों के निस्तारण के लिए पेंशनर 14 सितंबर तक बलिया कोषागार में जमा करें आवेदन


बलिया। राजकीय और पारिवारिक पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए 21 सितंबर को आजमगढ़ में मंडलीय पेंशन अदालत लगेगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली अदालत में शामिल होने के लिए संबंधित पेंशनरों को 14 सितंबर तक वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय, बलिया में आवेदन जमा करना होगा।

वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा ने बताया कि पेंशन अदालत का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से आयुक्त सभागार, आजमगढ़ में होगा। इसमें आजमगढ़ मंडल के राजकीय पेंशनरों और मृत पेंशनरों के आश्रित पारिवारिक पेंशनरों के लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2010 या उसके बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों तथा इसके बाद मृत पेंशनरों के आश्रितों के लंबित प्रकरणों पर अदालत में विचार किया जाएगा। इच्छुक पेंशनरों को निर्धारित प्रारूप में अपना प्रत्यावेदन अथवा वाद-पत्र तीन प्रतियों में तैयार कर 14 सितंबर तक वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

-न्यायालय में विचाराधीन मामलों अथवा जिन प्रकरणों पर न्यायालय या शासन स्तर से पहले ही निर्णय हो चुका है, उन्हें पेंशन अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

पेंशन अदालत का आवेदन प्रारूप कोषागार बलिया के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। आवेदन भरने अथवा जमा करने में किसी परेशानी पर पेंशनर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |