मोहनलालगंज/ लखनऊ। कुबहरा से कमालपुर विचलिका माइनर तक कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा करीब 20 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
धरना दे रहे किसानों की मांग थी कि कुबहरा से कमालपुर विचलिका माइनर तक कच्चे मार्ग का जल्द से जल्द डामरीकरण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहनलालगंज एवं एसीपी मोहनलालगंज ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांग पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि निर्धारित समय में मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया गया तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
