Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

टीचर को बना दिया मुंबई मेयर ऋतु तावड़े का पति, YouTube क्रिएटर पर FIR


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की तस्वीर के गलत इस्तेमाल और एक 55 वर्षीय फोटोग्राफी शिक्षक को उनका पति बताए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात YouTube कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के आधार पर कालाचौकी पुलिस ने 27 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता भायखला निवासी 55 वर्षीय फोटोग्राफी शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि उनकी तस्वीर और मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की तस्वीर का बिना अनुमति इस्तेमाल कर एक YouTube शॉर्ट वीडियो तैयार किया गया। इस वीडियो में शिक्षक को गलत तरीके से मेयर के पति के रूप में पेश किया गया।

शिक्षक के मुताबिक, उन्हें 26 अगस्त को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। उनकी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने उन्हें WhatsApp के जरिए YouTube वीडियो का लिंक भेजा। वीडियो देखने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल गलत दावे के साथ किया गया है।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, वीडियो में शिक्षक के नाम के अलावा उनकी शिक्षा, पेशे, धर्म, शौक और पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारियां भी दिखाई गई थीं। शिकायतकर्ता ने इसे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो "gk-shorts-videos" नाम के YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया था। पुलिस अब चैनल संचालक की पहचान करने के लिए डिजिटल साक्ष्यों और IP एड्रेस से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान वीडियो के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |