Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: दुद्धी से रॉबर्ट्सगंज पहुंचे धर्मेंद्र कुमार सिंह, थाने की संभाली कमान।

सोनभद्र। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में दुद्धी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण रॉबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पद पर किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दुद्धी थाने में अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। कई संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर उन्होंने पुलिस की सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया।
वहीं, रॉबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे रामस्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।हाली में इनके द्वारा बड़े बड़े खुलासे किए गए थे अपराधी के हाथ पांव फूलने लगते थे। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |