प्रयागराज। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के भरेठा मड़ियाडीह बम्हरौली गांव में गंगा नदी किनारे शनिवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2026 को भरेठा मड़ियाडीह बम्हरौली गांव में गंगा किनारे स्थित शिव मंदिर से कुछ दूरी पर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सुरक्षित रूप से मोर्चरी हाउस, एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने सर्वसंबंधित लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात शव के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसके लापता परिजन से मिलती-जुलती जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुरामुफ्ती पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा पहचान सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9454403767 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
