Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: स्वयं सहायता समूहों को शासन से प्राप्त बैंक क्रेडिट लिंकेज की ₹44.82 लाख धनराशि के कथित गबन मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

स्वयं सहायता समूहों में लगातार गबन का मामला प्रकाश में आता रहा है लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नही होती है।

सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को शासन से प्राप्त बैंक क्रेडिट लिंकेज की धनराशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्लॉक मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम चतरा ममता द्वारा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर इंडियन बैंक की नईबाजार शाखा के तत्कालीन प्रबंधक, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक सखी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समूहों की महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत प्राप्त ₹44,82,500 की धनराशि के गबन की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (लीड बैंक) को शामिल किया गया था।
जांच समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में इंडियन बैंक नईबाजार शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पंकज धीर, तत्कालीन आहरण निरीक्षणकर्ता अधिकारी, अन्य बैंक कर्मियों तथा तत्कालीन बैंक सखी किरण देवी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने पुलिस से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में भी चर्चा का माहौल है। अब पुलिस द्वारा तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |