Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने जीएसटी कार्यालय में किया वृक्षा रोपण


सुल्तानपुर । शहर के जीएसटी कार्यालय परिसर में उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने कहा पौधा रोपण पर्यावरण को हरा भरा और स्वस्थ रखने का एक जरूरी कदम है जिससे हवा साफ होती है , प्रदूषण कम होता है और धरती पर जीवन सुरक्षित रहता है हम सभी मिलकर एक एक पौधा अपने परिवार,अपने रिश्तेदार और अपने दोस्तों के नाम जरूर लगाएं जिससे पर्यावरण शुद्ध रहे जीवन सुरक्षित रहे । जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर एल.एस. शरण ने कहा की मानव जीवन के लिए पृथ्वी पर सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता है और इस पर्यावण को संतुलित करने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे अन्यथा इस प्रकार के होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों से मानव जीवन पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा और आने वाले समय में जीवन बहुत कठिन हो जाएगा । डिप्टी कमिश्नर अभिषेक सिंह चैहान ने कहा की मानव जीवन के लिए पृथ्वी पर सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता है इस पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे ।असिस्टेंट कमिश्नर रियाज अहमद ने कहा की वृक्षारोपण से अपरदन,अपवाह, बाढ़ और गैर बिंदु स्रोत प्रदूषण कम हो सकता है वृक्ष भूजल को पुनर्जीवित करके और जल प्रवाह को बनाए रखकर भी जल सम्भर के स्वस्थ को लाभ पहुंचाते हैं हम सभी मिलकर एक पौधा जरूर लगाएं और वातावरण को स्वस्थ बनाए । तथा राजकर अधिकारी बृजेश मौर्य ने कहा की पौधे सांस लेने के लिए शुद्ध आक्सीजन देते हैं पेड़ हमारे अच्छे और सच्चे मित्र भी हैं हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे जीवन सुरक्षित हो सके।इस मौके पर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाफिक खान, राष्ट्रीय सचिव आसिफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. नन्दवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, प्रदेश सचिव अजमत खान तथा जिला सचिव नौशाद खान सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण छोड़ने की जिम्मेदारी है। अलीमुद्दीन ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |