Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई


शुकुलबाजार/अमेठी। लोकसभा अमेठी से भाजपा की पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को शुकुल बाजार  कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके गिरीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना अमेठी के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उद्योगपति  महेंद्र विजय सिंह, जिला सहसंयोजक मीडिया विभाग सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, संजय कौशल, मनोज शर्मा, रामकुमार, रमेश शुक्ला, राजीव पांडे, डॉ. ओंकार नाथ सिंह, विजय गुप्ता, विनय चैरसिया, अरुण शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |