Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में अब 'One District, One Mafia' नहीं अब तो 'One District, One Medical College'-सीएम योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में एक जनसभा में कहा कि प्रदेश में हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने कहा कि अब उप्र में 'One District, One Mafia' नहीं, 'One District, One Medical College' है। सीएम योगी ने कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए , अब यूपी में माफिया नहीं है। माफिया की जगह जेल या जहन्नूम होगी। सीएम योगी 305 करोड़ रुपये से अधिक की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि गरीब के हक ये सपाई गुंडे हड़प लेते थे, कब्जा कर लेते थे। आज हम बलिया में आए हैं। अब तो बलिया में बाबा भृगु के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपाई गुंडों ने बेटी और व्यापारी के हितों के साथ उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया। बेईमानी और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश को लूट खसोट का माध्यम बनाया। अराजकता फैलाई। लूटा खसोटा।

सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज उसी कांग्रेस का पिछलगु बन चुकी है। जिन्होंने जयप्रकाश जी के सपने को तार-तार किया था। लखनऊ में बना हुआ जयप्रकाश अंतराष्ट्रीय केंद्र उसका उदाहरण है। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र इसकी लागत थी मात्र 200 करोड़। समाजवादी पार्टी की लुटेरी सरकार ने उसपे खर्च किया 864 करोड़,और तब भी अधूरा। उनकी मंशा क्या थी? ये जनता जनार्दन के पैसे से बने हुए एक केंद्र समाजवादी पार्टी के व्यक्तिगत लूट खसोट और अय्यासी का अड्डा बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले प्रदेश में माफियाओं की समानांतर सत्ता चलती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश अपने नाम के अनुरूप बन चुका है और अब कोई प्रदेश को ''बीमारू राज्य'' या ''प्रश्न प्रदेश'' नहीं कहता। हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया है तो इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर दिया है।'' मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ''उप्र में 2017 से पहले न विकास था, न सुरक्षा थी, न सम्मान था। न रोजगार था, न गरीब के लिए आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली और सड़क थी। स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक इंसेफेलाइटिस का दौर देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में भय लेकर आता था। उन्होंने आरोप लगाया, ''यह बीमारी नहीं, सपा-कांग्रेस सरकारों की बीमार मानसिकता थी। 40 साल में 50 हजार मासूमों की मौत हो गई, लेकिन सपा या कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हाल लेने नहीं आया।'' इससे पहले कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और छात्रों से भी संवाद किया। योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि आपको केवल Employee बनने की तैयारी नहीं करनी है, आपको Innovator, Entrepreneur और Problem Solver बनने की क्षमता विकसित करनी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |