Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां पर भी झमाझम बरसेंगे बादल


देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 30 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। 29-30 अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी झमाझम बारिश का दौर देखा जा सकता है।

27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कच्छ में बारिश होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50-60 की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। इससे पहले यहां पर बुधवार को भी बारिश हुई थी।


मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है। यह अनुमान इसलिए लगाया गया है क्योंकि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |