सिंहपुर: करोडो़ की लागत से सजेगा अत्याधुनिक इन्हौना थाना भवन, हुआ भूमि पूजन
August 16, 2026
सिंहपुर/अमेठी। आखिरकार जर्जरभवन मे चल रहे थाना परिसर इन्हौना का शिलान्यास हुआ अमेठी जनपद के 17वें थाने के रूप में स्थापित हुआ इन्हौना थाना जनपद का आखिरी छोर पर स्थित है पूर्व में अमेठी जनपद की शिवरतनगंज थाना कीचैकी से थाने के रूप में स्थापित हुआ अमेठी जनपद का 17वां थाना बना शनिवार को पुलिस अधीक्षक कमेटी सरवणन टी राज्य मंत्री मयंकेश्वर सरन सिंह कीउपस्थिति में 13 करोड़ की लागत से सजने वाला नए थाना भवन कब भूमि पूजन संपन्न हुआ इन्हौना थाना अध्यक्ष विवेक सिंह सीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने आए हुए अतिथियों को गर्म जोशी से स्वागत किया
सुल्तानपुर राजमार्ग पर स्थित नए थाना भवन इन्हौना का शिलान्यास करते हुए राज्य मंत्री ने कहा पुलिस महकमा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहता है तथा हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग पुलिस की कार्यशैली से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके दायित्व के पूर्ण करने में उनका समर्थन करें तथा आने वाले पुलिस के किसी भी कार्यशैली पर उनका सहयोग करें इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सिंह ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी एसडीएम तिलोई अरुणिमा श्रीवास्तव मोहनगंज थाना अध्यक्ष राकेश सिंह जिला चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह भाजपा महामंत्री धर्मेश मिश्रा सियाराम दत्त मिश्रा जिला पंचायत प्रतिनिधि बंटी सिंह गौरव श्रीवास्तव राहुल पाठक कुलदीप मिश्रा प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित रहेआए हुए सभी अतिथियों का इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

