Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: राष्ट्रीय पर्व पर कई जगहो पर नहीं दिखा राष्ट्रीय झंडा


संग्रामपुर/अमेठी। बीते 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में चार सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय झंडा नहीं दिखाई दिखाई दिया इनमें एएनएम सेंटर कंसापुर एएनएम सेंटर बड़गांव पंचायत भवन इंटौरी वह प्राथमिक विद्यालय जगतीपुर शामिल हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के सरकारी अर्ध सरकारी निजी संस्थानों पर राष्ट्रीय झंडा दिखाई दे रहा था वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई घर के छतों पर राष्ट्रीय झंडा लहरा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य संग्राम पर के प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह से जानकारी ली गई 


उन्होंने बताया कि इन  केंद्रों पर ध्वजारोहण की फोटो डाली गई थी लेकिन मौके पर देखा गया कि सुबह 11.15 बजे भवन पर झंडा नहीं लगा था यही स्थिति बड़गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र की रही। 


पंचायत भवन इंटौरी पर ध्वजारोहण न होने पर संबंधित अधिकारी से जानकारी देने का प्रयास किया गया लेकिन अवकाश होने के चलते बात नहीं हो पायी।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम होंने के कारण मैं व्यस्त था लेकिन राष्ट्रीय पर्व पर लापरवाही क्षम्य नहीं है जांच करके कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय पर्व का साक्ष्य भवन पर लगे राष्ट्रीय झंडा होता है जो इन चारों भवनों पर नहीं दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |