सिंहपुरः रामपुर पवारा स्थित पंचायत सचिवालय में ग्रामीण लाइब्रेरी का हुआ उदघाटन
August 16, 2026
सिंहपुर/अमेठी। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जागते हुए ग्राम पंचायत रामपुर पवारा सहित सहित क्षेत्रीय लोगों में अपार खुशी दिख रही पूरी साजो सज्जा से युक्त आधुनिक लाइब्रेरी का ग्राम प्रधान किशोर विक्रम ने फिता काट कर उद्घाटन किया और क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा के उद्देश्य की पूर्ति करते हुए आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी खचाखच भरे लाइब्रेरी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण मनाया गया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नन्द किशोर विक्रम अपने बचपन के पुराने दिनों को बताते हुए शिक्षण व्यवस्था पर पूर्व संकल्प कर ग्राम प्रधान निधि से कराया गया वही ग्राम सभा रामपुर पवारा में मौजूद ग्रामीणों में जगदेव मौर्य हरिश्चंद्र राजेश यादव मदन मोहन शुक्ला अखिलेश तिवारी संजय अवस्थी मारुत मिश्रा पवन त्रिपाठी शिवसागर मिश्रा आदि सभी लोगों ग्राम प्रधान को धन्यवाद ज्ञापित किया।
