Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस का गुडवर्क! पांच वारण्टी गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 वारंटियों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में उप-निरीक्षक राजकुमार सिंह, विनोद कुमार तिवारी, कांस्टेबल विजय कुमार पाल, हरवेन्द्र सिंह और प्रमोद कुमार शुक्ला की टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर यह सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि  पुलिस द्वारा वाद संख्या 49/26 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारण्टी दयाशंकर पुत्र सुकई निवासी रामापुर मजरे रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को, वाद संख्या 412/24 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित 03 वारण्टी राम मिलन विश्वकर्मा पुत्र दानपाल, 2.बाबूराम पुत्र दानपाल, 3.राजाराम पुत्र दानपाल निवासीगण ग्राम सरैया रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को तथा वाद संख्या 87/15 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारण्टी मेराज अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी खौपुर बुजुर्ग थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |